रफीक खान
पुणे के विमान नगर में रहने वाला रंग पेंट का कारोबारी मुंबई के भाईकला में जहर की कैप्सूल बांटते हुए पकड़ा गया। मोहर्रम जुलूस के दौरान दर्द की दवा बता कर चूहा मारने वाला जहर जिंक फास्फाइड लोगों को खिलाने वाले इस युवक का मकसद अभी भी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस के अलावा एटीएस, एसटीएफ तथा विशेष सुरक्षा दस्ते आरोपी से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी के पास से 14 हजार 900 कैप्सूल बरामद हुए हैं। उसने 50 किलो जिंक फास्फाइड तथा 30000 खाली कैप्सूल ऑनलाइन मंगाए थे। हजारों लोगों को मौत के घाट उतारने की जहरीली साजिश रचने वाला आरोपी BBA तक शिक्षित है। आरोपी शिया खोजा मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है। Why the toxic plot? 30,000 empty capsules and 50 kg of the rat poison zinc phosphide were ordered online.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मुंबई के भायखला (Byculla) और जेजे मार्ग इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान यह घटना उस समय सामने आई, एक युवक सलमान सैय्यद यह कैप्सूल खाकर तड़पने लगा। अस्पताल पहुंचने पर जहर खुरानी की पुष्टि हो गई। आरोपी का नाम फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी है, जो पुणे का रहने वाला है और मुंबई के डोंगरी इलाके में रुका हुआ था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं (जैसे हत्या का प्रयास और जहर देना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपी फैयाज प्रेमजी ने माना कि उसने जानबूझकर मुहर्रम के जुलूस को ही टारगेट किया था। आरोपी वर्ष 2019 से 2025 के बीच कई बार ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है और पिछले एक साल में ही वह 19 बार वहां गया था।
