रफीक खान
मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत चाकघाट निवासी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के एक नेता पर उत्तर प्रदेश में हमला कर दिया गया। जंतर मंतर की घटनाओं को लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ में भारतीय जनता पार्टी नेता की गाड़ी का झंडा देखा और रोक लिया। उसके बाद तोड़फोड़ की। काफी देर तक हंगामा और बवाल होता रहा। किसी तरह ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी में सवार भाजपा नेता सहित चार लोग वहां से भागने में कामयाब हुए। इस दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी में रखा बैग और कंप्यूटर निकाल लिया, जिसका पता नहीं चल सका है। A crowd stopped and vandalized the vehicle of a BJP leader who was returning from a health checkup, after noticing a flag on the car; four people were on board.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भाजपा किसान मोर्चा के नेता प्रशांत पाठक डॉक्टर से चेकअप कराने प्रयागराज गए हुए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वो शाम को अपने घर के लिए वापस लौट रहे थे। करीब 5:00 बजे जैसे ही वे प्रयागराज के सुभाष चौक सिविल लाइन के पास पहुंचे, तभी वहां पर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में कुछ युवक प्रदर्शन करते दिखाई दिए। उनकी गाड़ी में पार्टी का झंडा लग देख भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान उनकी गाड़ी पर तोड़फोड़ कर सारे शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। गाड़ी के ऊपर चढ़कर युवक काफी देर तक हंगामा करते रहे। प्रशांत पाठक ने पुलिस को बताया कि करीब घंटेभर वो भीड़ से घिरे रहे। आरोपी दरवाजा खोलकर उनको बाहर निकाल कर हमला करने का प्रयास कर रहे थे। गनीमत रही कि, उनकी गाड़ी का गेट नहीं खुला, जिससे उनकी जान बच गई।
