रफीक खान
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बुधवार को दोपहर में एक दिल दहला देने वाला नज़ारा सामने आया। एक महिला ने अपनी 3 साल की मासूम बेटी को कलेजे से चिपका कर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला घर से बाजार जाने का का कह कर निकली थी। घटना के पीछे क्या कारण है? सामने नहीं आ सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचवा कर जांच शुरू कर दी है। A harrowing incident: both were beheaded; they had left home saying they were going to the market.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि कपूरी गांव निवासी 25 वर्षीय नवविवाहिता प्राची जाट ने अपनी 3 वर्षीय मासूम बेटी प्रनीषा के साथ ट्रेन से कटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना दोपहर करीब 3:40 बजे खंभा क्रमांक 907 से 1516 के बीच की है। ज्ञानगंगा एक्सप्रेस (22132) के लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्टेशनगंज थाना पुलिस और कपूरी गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। डाउन रेलवे ट्रैक पर मां और बेटी का शव एक-दूसरे से लिपटा हुआ मिला। दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों का कलेजा कांप उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मां ने अपनी मासूम बच्ची को सीने से लगाकर पटरी पर सिर रख दिया था। प्राची (पति निशांत जाट) दोपहर करीब तीन बजे अपनी बेटी के साथ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस के जरिए परिजनों को इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली।
