रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिछले कई दिनों से चली आ रही कशमकश के बीच दोबारा हुए मतदान का परिणाम बुधवार की शाम आ गया। अध्यक्ष पद पर एक बार फिर मनीष मिश्रा की जीत दर्ज हुई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी नरेंद्र जैन को डेढ़ सौ से ज्यादा वोटो से प्राप्त कर दिया है। सचिव तथा अन्य पदों की गिनती का काम अभी जारी है। खबर दोबारा अपडेट की जाएगी। Narendra Jain defeated by a margin of over 150 votes; vote counting for the posts of Secretary and others is underway amidst a highly charged atmosphere.
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मनीष मिश्रा को 1188 मत प्राप्त हुए, जबकि नरेंद्र जैन को 1023 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में ज्योति राय को 307, एच. आर. नायडू को 93, अभय शुक्ला को 27 और व्ही. पी. सिंह को 15 मत प्राप्त हुए।मतगणना के दौरान 15 मत अवैध घोषित किए गए। मतगणना बुधवार सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई थी। शुरुआती रुझानों में मनीष मिश्रा और नरेंद्र जैन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम चरण में मनीष मिश्रा ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत अपने नाम कर ली। अब अध्यक्ष पद की मतगणना पूरी होने के बाद अन्य पदों-उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम भी क्रमवार घोषित किए जा रहे हैं।
