रतलाम कलेक्टर मीशा सिंह के आवेदन पर शहडोल तबादला निरस्त, उनकी जगह पार्थ जायसवाल, सत्यम बालाघाट - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 28 July 2026

रतलाम कलेक्टर मीशा सिंह के आवेदन पर शहडोल तबादला निरस्त, उनकी जगह पार्थ जायसवाल, सत्यम बालाघाट


रफीक खान
मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर 8 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इनमें तीन जिलों में कलेक्टर्स की नई पदस्थापना की गई है। रतलाम से शहडोल कलेक्टर बनाई गई मीशा सिंह का आदेश निरस्त कर दिया गया है। शहडोल में अब पार्थ जायसवाल को कलेक्टर बनाया गया है, जबकि बालाघाट में कुमार सत्यम कमान संभालेंगे। Ratlam Collector Misha Singh's transfer to Shahdol has been cancelled; Parth Jaiswal will take her place, while Satyam has been posted to Balaghat.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पार्थ जायसवाल छतरपुर से ट्रांसफर होकर शहडोल के नए कलेक्टर बने।मृणाल मीणा बालाघाट से ट्रांसफर होकर छतरपुर के नए कलेक्टर बने। कुमार सत्यम ग्वालियर से ट्रांसफर होकर बालाघाट के नए कलेक्टर बनाए गए। मीशा सिंह को रतलाम कलेक्टर से शहडोल की बजाय अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है। अन्य प्रमुख आईएएस अधिकारियों में अदिति गर्ग मंदसौर कलेक्टर से हटाकर मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की परियोजना संचालक और राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का सीईओ बनाया गया।दिनेश जैन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में संचालक सह अपर सचिव नियुक्त किये गए हैं।गिरीश शर्मा अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, अंकित अस्थाना उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं संचालक, कर्मचारी चयन बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है। समाचार के साथ आदेश भी संलग्न है।