अश्लील वीडियो बनाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी का भी गंभीर आरोप, CM-DGP तक पत्र - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 28 July 2026

अश्लील वीडियो बनाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी का भी गंभीर आरोप, CM-DGP तक पत्र


रफीक खान
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज पर गंभीर आरोप लगे हैं। आश्रम से जुड़ी एक महिला ने महामंडलेश्वर पर रेप, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमैलिंग, मारपीट के अलावा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस थाने से लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और डीजीपी तक को भेजी है। सनसनीखेज मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। Serious allegations include making obscene videos, assault, and issuing death threats; letters have been sent to the CM and DGP.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता द्वारा पुलिस को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि उसकी मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले दादू आश्रम में महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज से हुई थी। इसके बाद वह गौशाला और सामाजिक कार्यों से जुड़ गई, जिसके एवज में उसे मासिक वेतन मिलता था। महिला का दावा है कि जून 2025 की गुरु पूर्णिमा पर वह अपने भाई के साथ आश्रम गई थी। रात को जब उसने घर लौटने की बात कही, तो महाराज और आश्रम की दो अन्य महिलाओं ने उसके भाई को तो वापस भेज दिया, लेकिन उसे वहीं रोक लिया। महिला का आरोप है कि रात में उसे खाने में खीर दी गई, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाया गया था। महिला का कहना है कि रात में होश आने पर खुद को अर्धनग्न अवस्था में पाया। विरोध करने पर महाराज ने इसे 'गुरुदक्षिणा' बताते हुए चुप रहने का दबाव बनाया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि महाराज ने अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे डराया, जान से मारने की धमकी दी और शिकायत करने पर हनीट्रैप के झूठे मामले में फंसाने की बात कही। 10 दिन बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज न होने पर महिला ने अब गृह मंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स में महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक बड़ी साजिश करार दिया है। महाराज का कहना है कि महिला उन्हें पिछले एक साल से लगातार ब्लैकमेल कर रही है और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल को महामंडलेश्वर ने भी महिला के खिलाफ काउंटर शिकायत दी है, जिसमें मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, महाराज के ​खिलाफ एक अन्य महिला से शादी करने का दावा किया है और इस संबंध में जरूरी दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं। यह महिला आश्रम में उनके साथ ही रहती है। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के हवाले से भी जांच का दावा किया गया है।