रफीक खान
मध्य प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी तथा रतलाम में कलेक्ट्री संभाल रही मीशा सिंह ने शहडोल में ज्वाइन करने से इनकार कर दिया है। मीशा सिंह ने सरकार द्वारा रतलाम से शहडोल ट्रांसफर आदेश जारी किए जाने के बाद छुट्टी का आवेदन भेज कर निजी कारण का हवाला दिया है। मीशा सिंह की ना के बाद राज्य सरकार शहडोल में नई पोस्टिंग करने पर विचार कर रही है। Even after applying for leave, Ajay Katesariya is unable to join duty in Ratlam; a new posting in Shahdol is likely.
शुक्रवार रात को मोहन यादव सरकार ने 20 आईएएस के ट्रांसफर किए थे। इनमें रतलाम कलेक्टर आईएएस मीशा सिंह को शहडोल कलेक्टर, शहडोल कलेक्टर आईएएस केदार सिंह को अवर सचिव लोक निर्माण विभाग और आईएएस अजय कटेसरिया को जीएडी भोपाल से रतलाम कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी।इससे पहले कि अफसर नई जिम्मेदारियां संभालते आईएएस मीशा सिंह की एक एप्लीकेशन ने खुद उनकी और अजय कटेसरिया की ज्वाइनिंग अटका दी। आईएएस मीशा सिंह ने प्रेगनेंसी के कारण शहडोल कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभालने से इंकार कर दिया है। इससे आनन- फानन में आईएएस अजय कटेसरिया को भी सात दिन तक रतलाम कलेक्टर के रूप में ज्वाइन नहीं करने को कहा गया है।
