सब इंस्पेक्टर से भर्ती हुए पुलिस अधिकारी ने 27 साल के भीतर अकूत दौलत बटोरी, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 10 July 2026

सब इंस्पेक्टर से भर्ती हुए पुलिस अधिकारी ने 27 साल के भीतर अकूत दौलत बटोरी, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल


रफीक खान
तेलंगाना में डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी के दौरान डीएसपी और उनके कथित बेनामी सहयोगियों से जुड़ी 200 करोड रुपए से अधिक मूल्य की संपत्तियों का खुलासा किया है। एसीबी ने छापा मारा तो डीएसपी ने तबीयत खराब होने का स्वांग रचा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद पर्याप्त इलाज प्रदान हो जाने के बाद पुन: जांच हुई और फिर आलीशान विला, 4 फ्लैट, तीन प्लांट, व्यावसायिक संपत्तियां, 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि, 2 किलो से ज्यादा सोना, 25 किलो चांदी, लाखों रुपए नगद, बैंक, LIC तथा अन्य फाइनेंसिंग कंपनियों में इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज बरामद किए हैं। इन सभी की जांच की जा रही है तथा डीएसपी को 14 दिन की जुडिशल डिमांड पर भेज दिया गया है। A police officer who joined the force as a Sub-Inspector amassed immense wealth over 27 years; sent to jail following his arrest.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज (PCS), हैदराबाद में पदस्थ हैं। तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीएसपी और उनसे जुड़े लोगों के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बाजार मूल्य के हिसाब से 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का दावा एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है।

1 लग्जरी विला।

4 फ्लैट।

3 प्लॉट।

व्यावसायिक संपत्तियों में हिस्सेदारी।
तेलंगाना और कर्नाटक में 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि।
करीब 2 किलो सोने के आभूषण।
करीब 20 किलो चांदी।
नकद राशि (डीएसपी के घर और कथित बेनामी के घर से मिलाकर लगभग 43.6 लाख रुपये)।
बैंक डिपॉजिट और अन्य निवेश के दस्तावेज। जांच अभी जारी है और बरामद संपत्तियों का अंतिम मूल्यांकन होना बाकी है।