रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बलदेवबाग चौक पर शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने जैसे ही मॉडिफाइड बाइक लेकर जा रहे युवक को रोका, बवाल खड़ा हो गया। ट्रैफिक पुलिस की जांच पड़ताल के विरोध में युवक ने गालियां बकते हुए बहस करना शुरू कर दी। इस पर पुलिस भी उलझ गई और उसे बाल पकड़ कर घसीटते हुए गाड़ी में बैठा कर लॉर्ड गंज थाने पहुंचा दिया गया। पुलिस ने मॉडिफाइड बाइक चला रहे युवक पर ₹5500 का चालान काटा है। The incident took place at Baldev Bagh Square; the Lordganj police took the individual to the police station, and a fine of ₹5,500 was imposed.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि लार्डगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक रोकने पर एक युवक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 की है। आरोपी युवक की पहचान 18 वर्षीय भावेश रजक के रूप में हुई है, जो जबलपुर के संगम कॉलोनी का निवासी है। आरोपी युवक बिना नियमों के मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक (नंबर: MP-20-NM-1332) चला रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने भावेश को उसकी तेज आवाज करने वाली मॉडिफाइड बाइक के साथ रोका। लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने जब युवक को बाइक से अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर हटाने को कहा, तो वह बहस करने लगा। बहस देखते ही देखते बढ़ गई और युवक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सरेराह गालियां देना और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक के उग्र बर्ताव को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के अनुसार, पुलिस युवक को पकड़कर सरकारी गाड़ी में बैठाकर लार्डगंज थाने ले आई। पुलिस ने उसके परिजनों को थाने बुलाकर युवक को सख्त समझाइश दी और लिखित माफीनामा के बाद छोड़ा गया।
