NH पर सिद्ध बाबा धाम के पास हादसा, बेटी को हॉस्टल छोड़ने चित्रकूट जा रहे थे, मशक्कत से निकाले जा सके शव - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 9 July 2026

NH पर सिद्ध बाबा धाम के पास हादसा, बेटी को हॉस्टल छोड़ने चित्रकूट जा रहे थे, मशक्कत से निकाले जा सके शव


रफीक खान
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सिद्ध बाबा धाम के पास नेशनल हाईवे पर एक खड़े ट्रक के पीछे से अर्टिगा कार घुस गई। तड़के हुई इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव बुरी तरह से कार में फंस गए थे, जिन्हें भारी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। Accident near Siddha Baba Dham on the National Highway; the family was on their way to Chitrakoot to drop their daughter off at a hostel; bodies could only be extricated with great difficulty.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइन पुलिस चौकी के ग्राम भरौला सिद्धबाबा धाम के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार (MP 18 ZE 9677) सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी लोग अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के लील्हाटोला गांव के रहने वाले थे। यह सभी मार्को परिवार के सदस्य थे, जो अपनी बेटी को हॉस्टल छोड़ने के लिए चित्रकूट जा रहे थे। कार शहडोल की बॉबी ट्रेवल्स की बताई जा रही है।