चलती ट्रेन में घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले आरोपी, नामज़द FIR दर्ज, GRP-RPF कर रही तलाश - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 12 July 2026

चलती ट्रेन में घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले आरोपी, नामज़द FIR दर्ज, GRP-RPF कर रही तलाश


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चलती ट्रेन के दौरान पैंट्री कार के तीन कर्मचारियों पर अवैध वेंडर्स ने चाकू से हमला कर दिया। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में पैंट्री कार के कर्मचारी के सीने, पेट, गर्दन, समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए गए। इस खूनी वारदात के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना के बाद भाग खड़े हुए अवैध वेंडर्स की तलाश जीआरपी तथा आरपीएफ की टीम लगातार कर रही हैं।Accused fled after committing the incident on a moving train; a named FIR has been registered, and the GRP and RPF are conducting a search.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अवैध किचन का खाना खरीदने का दबाव बनाने और विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के सिर, गले, सीने और पेट पर चाकुओं से वार किए। घायलों में एक कर्मचारी की हालत नाजुक है। आरोपियों की पहचान जितेंद्र खटीक और अंकित सुपारी (अवैध वेंडर) के रूप में की गई है, जबकि खूनी वारदात में घायल हुए विजय कुमार, आनंद कुमार, और किशन (रेलवे कर्मचारी) हैं। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भोपाल की प्रारंभिक जांच में यह बात पूरी तरह साफ हो गई है कि यह जानलेवा हमला ट्रेन में अवैध वेंडिंग (बिना अनुमति खाना बेचने) के वर्चस्व को लेकर हुआ।