गिरफ्तारी के बाद पेट्रोल पंप पर रुकी थी पुलिस, मौका मिलते ही बेटा पीछे से ड्राइविंग सीट पर आया और स्टार्ट कर भाग निकला - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 2 July 2026

गिरफ्तारी के बाद पेट्रोल पंप पर रुकी थी पुलिस, मौका मिलते ही बेटा पीछे से ड्राइविंग सीट पर आया और स्टार्ट कर भाग निकला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के पिता-पुत्र बदमाशों ने हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में रहते हुए उनकी ही वेन छीन ली और चंपत हो गए। अपने तरह की हैरान करने वाली यह घटना बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई। हरियाणा पुलिस पेट्रोल पंप पर हाथ मलते रह गई। पुलिस ने मध्य प्रदेश के स्थानीय थाने में सूचना देकर मदद की गुहार की। अब मध्य प्रदेश के सभी संभावित स्थानों पर इन पिता पुत्र बदमाशों की तलाश हो रही है। After the arrest, the police stopped at a petrol pump; seizing the opportunity, the son moved from the back to the driver's seat, started the vehicle, and fled.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के सागर जिले से गुरुग्राम पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर कार से गुड़गांव ले जा रही थी। इस दौरान मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका। पेट्रोल भरवाते समय पुलिसकर्मी कार से नीचे उतर गए। दोनों आरोपी कार में अकेले थे। यहां पर दोनों आरोपियों ने मौका देखा और कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने गरोठ पुलिस को सूचना दी। गरोठ पुलिस आरोपियों के पीछे लगी। आरोपी खड़ावदा क्षेत्र के बारामासी फंटे पर कार छोड़ पैदल फरार हो गए। क्लोज सर्किट कैमरे में दर्ज हुई घटना का वीडियो पुलिस ने जांच के लिए ले लिया है। इस वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि बदमाश पुत्र किस तरह से फुर्ती के साथ ड्राइवर सीट पर बैठता है और अपने बाप को साथ लेकर फरार हो जाता है।