संगठन से लेकर सरकार तक कई बार मुखर होकर टिप्पणी कर चुके हैं अजय बिश्नोई, अबकी बार लोकल साथी का शिकार - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 23 July 2026

संगठन से लेकर सरकार तक कई बार मुखर होकर टिप्पणी कर चुके हैं अजय बिश्नोई, अबकी बार लोकल साथी का शिकार


रफीक खान
मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके तथा जबलपुर से कई बार के विधायक अजय बिश्नोई ने एक बार फिर मुखर होकर अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्री को घेर लिया। लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टर राकेश सिंह पर खुलकर टिप्पणी कर डाली। एक्स हैंडल पर उनकी राय सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चाएं सरगर्म हो गई है। Ajay Bishnoi has frequently made outspoken comments—ranging from matters concerning the organization to the government—but this time, he has fallen victim to a local associate.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पाटन क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई जबलपुर-पाटन रोड के निर्माण न होने पर नाराज हैं। साथ ही कहा है कि हमने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक अजय विश्नोई ने अपने एक्स पर लिखा कि भोपाल-जबलपुर के पाटन की ओर डायवर्ट किए गए ट्रैफिक ने आज फिर से एक बलि ले ली है। शहपुरा का पुल बन नहीं पा रहा है। सारा हैवी ट्रैफिक पाटन होकर जबलपुर आ रहा है। पाटन की सड़क हैवी ट्रैफिक के लिए नहीं बनी है। हैवी ट्रैफिक ने इस सड़क का सत्यानाश कर दिया है। बीजेपी विधायक विश्नोई ने आगे लिखा कि जबलपुर-पाटन सड़क को चौड़ा और मजबूत करने की योजना को बजट में शामिल कर लिया गया है। लेकिन यह सड़क PWD मंत्री राकेश सिंह की प्राथमिकता में नही है, इसलिए इसके निर्माण की स्वीकृति नहीं दी जा रही है।
जबलपुर से भोपाल को जोड़ने वाले एनएच-45 पर शहपुरा के पास बने रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। इसका निर्माण तीन साल पहले ही हुआ था। इसकी लागत 400 करोड़ रुपए थी। पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से रूट डायवर्ट है। इसकी वजह से पाटन रोड पर ट्रैफिक बढ़ गया है।