रफीक खान
मध्य प्रदेश के 40 जिलों में बारिश लगातार जारी है। कई इलाकों में 24 घंटे के भीतर 12 से 15 इंच तक बारिश हो गई है। वहीं कई इलाके अभी भी पानी के इंतजार में है। आष्टा में नदी के पुल पर 4 फीट पानी बहता रहा और ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि मौके पर उपलब्ध जेसीबी मशीन के माध्यम से फ़ौरन ट्रैक्टर को उठा लिया गया और उसमें दबे हुए लोगों को बचा लिया। बारिश के बीच धार जिले में एक जल्दी चिता बहाने की खबर है। अंतिम संस्कार के बीच इस घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह बहते हुए अधजले शव को निकाल कर उसका पुनः दाह संस्कार किया। यह मामला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के गृह क्षेत्र का बताया जा रहा है।Continuous rain across 40 districts of MP; many areas still waiting; tractor overturns in 4 feet of water on a river bridge.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला जिले के ग्राम जामला का है। यहां खाड़ापुरा मोहल्ले के निवासी बुजुर्ग बापूसिंह के निधन के बाद परिजन उन्हें गांव के मुक्तिधाम लेकर पहुंचे। मुखाग्नि दिए जाने के कुछ ही समय बाद पास का पहाड़ी नाला अचानक उफान पर आ गया। देखते ही देखते पानी का तेज बहाव चिता को अपने साथ बहाकर ले गया। परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। गम और बेबसी के बीच कुछ ग्रामीण पानी में उतरे और अधजले शव को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर दोबारा चिता तैयार कर अंतिम संस्कार कराया। यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों में विकास की वास्तविक तस्वीर है।
