पुलिस द्वारा एक्शन ना लिए जाने से हुआ आक्रोशित, अस्पताल पहुंचाने के बजाय फोटो खींचता रहा SI - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 5 July 2026

पुलिस द्वारा एक्शन ना लिए जाने से हुआ आक्रोशित, अस्पताल पहुंचाने के बजाय फोटो खींचता रहा SI


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित माढ़ोताल थाने के सामने प्रभात नगर निवासी गंगा राम नामक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। आत्मदाह की इस घटना के बाद थाने से लेकर समुचित क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के पीछे पुलिस द्वारा आत्मदाह में गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक की शिकायत पर गंभीरता से सुनवाई ना करना कारण सामने आया है। हालांकि युवक की शिकायत क्या थी? और मामला क्या है? यह अब तक पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। यह जरूर है कि जब एक फरियादी अपनी जान देने के लिए विवश है तो वह परेशानी की पराकाष्ठा पर ही पहुंच गया होगा। घटना के बाद एक बात और काफी चर्चा का विषय रही कि पुलिस बजाए आग से झूलसे हुए युवक को अस्पताल पहुंचाने के उसकी तस्वीर लेने में लगी रही। Outraged by the police's failure to take action: Sub-Inspector kept taking photos instead of rushing the victim to the hospital.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी कार्रवाई नहीं होने से नाराज था। वह अपनी शिकायत को लेकर थाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे बचाया और गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाने के सामने हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आ गया है और जांच करने की बात कहीं जा रही है।