रफीक खान
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गैरतगंज के पास एक बड़े कारोबारी की बलि चढ़ा दी गई। गड़े धन को निकालने का लालच देकर इस कृत्य को अंजाम दिया गया। तीन लोगों ने यह जाल बिछाया और कारोबारी को मोटरसाइकिल में बैठा कर नदी किनारे ले गए। तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान योजनाबद्ध तरीके से कुल्हाड़ी के घातक प्रहारों से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया।During a tantric ritual, the accused shouted, "The earth is heating up, the buried treasure demands a sacrifice"—and that was the end of it.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज में गड़े धन (दफीना) के लालच में 42 वर्षीय व्यापारी विजय जैन की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर नरबलि दी गई। पुलिस ने अंधविश्वास से जुड़े इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कथित तांत्रिक प्रहलाद साहू, उसके बेटे टीकम साहू और साथी करीम खान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सनसनीखेज वारदात जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर गैरतगंज क्षेत्र की है। 7 जुलाई 2026 की शाम तांत्रिक प्रहलाद साहू व्यापारी विजय जैन को बाइक से गैरतगंज के परासिया गांव के पास चंदू नदी किनारे ले गया। वहां पहले से मौजूद अन्य आरोपियों ने नींबू, काला कपड़ा और तांत्रिक सामग्री रखकर अनुष्ठान किया और फिर व्यापारी की हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने शव को नदी के बीचों-बीच गड्ढा खोदकर दफना दिया था। 13 जुलाई 2026 को नदी से मिट्टी हटने पर शव का एक पैर बाहर निकल आया और आवारा कुत्ते उसे नोचने लगे। चौकी आखरी बार कारोबारी विजय जैन आरोपी प्रहलाद साहू के साथ देखा गया था इसलिए पुलिस को मामला सुलझाने में मदद मिल गई।
