रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्य का मूल्यांकन करते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारी फेर बदल किया है। जिले की सभी तहसीलों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो के दायित्व बदले गए हैं। न्यायालय तथा गैर न्यायाधीश कार्यों के लिए नए सिरे से जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पीछे मकसद ये है कि लंबी पेंडेंसी और जन सरोकारों से जुड़े कामों को शीघ्रता के साथ निपटाया जाए। कार्यों के संपादन में पारदर्शिता रहे। लगातार आमतौर पर सामान्य कार्यों में की जा रही हीलाहवाली की शिकायतों के बाद शुक्रवार को यह कदम उठाया गया है। नई जिम्मेदारी की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा लगातार की जाएगी। Efforts are underway to resolve long-pending matters and tasks of public interest transparently; reviews will be conducted continuously.



