रफीक खान
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अंतर्गत गाडरवारा में रहने वाले तथा गाडरवारा नगर पालिका परिषद के प्रभारी सीएमओ रहे योगेन्द्र कुमार ढिमोले के निवास सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए की संपत्ति उजागर हुई है। पूरे दिन भर चली कार्रवाई में कुछ विवरण तो आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा जारी किया गया है, जबकि अभी सही तरीके से पूरी गणना होना बाकी है तथा जांच जारी है। He held the substantive post of Assistant Revenue Inspector and, while.
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार रिटायर्ड प्रभारी सी.एम.ओ. नगर पालिका परिषद योगेन्द्र कुमार ढिमोले गाडरवारा निवासी- राजीव वार्ड, गाडरवारा के 3 जुलाई को ई.ओ.डब्ल्यू., जबलपुर द्वारा गाडरवाड़ा तथा लखनादौन स्थित आवास तथा परिसरों में तीन टीमों ने एक साथ प्रातः 6.00 बजे छापे की कार्यवाही प्रारंभ की। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर ने आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार से करोड़ों रूपये की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक-0/26 अंतर्गत् धारा 13(1) (बी), 13(2) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित 2018 पंजीबद्ध किया गया है ।
जप्त संपत्ति का विवरण
गाडरवाड़ा स्थित आवास-
1- मकान 1 करोड़ रूपये
2- नगद 45,000/-रूपये
3-घरेलू सामान की इन्वेंट्री 61 लाख रूपये
4-सोने के आभूषण वजन 209 ग्राम 3.50 लाख रूपये
5-चाँदी के आभूषण वजन 671 ग्राम 16,000/- रूपये।
6-थार (फोर व्हीलर) 16 लाख रूपये
7- फोर्ड फिगो (फोर व्हीलर) 5.50 लाख रूपये
8- योगेन्द्र ढिमोले एवं परिजन के नाम से विभिन्न बैंक शाखाओं में 8 खातें संचालित है। जिनकी अभी जमा राशि की जानकारी प्राप्त की जा रही है ।
लखनादौन स्थित आवास-
1- मकान - 30 लाख रूपये
2- प्लाट 2.50 लाख रूपये
3-दुकान 70,000/- रुपये
4-कृषि भूमि 3 एकड़ 6 लाख रूपये
5- ट्रैक्टर 6 लाख रूपये
6- ट्रॉली 1,10,000/- रुपये
7- मिक्चर मशीन 65,000/- रुपये
8- योगेन्द्र ढिमोले की पत्नि श्रीमति गीता ढिमोले के नाम से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लखनादौन में एक लॉकर
9- योगेन्द्र ढिमोले की पत्नि श्रीमति गीता ढिमोले
के नाम स्टेट बैंक में एफडी- 2.50 लाख रुपये ।
अब तक की कार्यवाही में आरोपी की कुल अनुमानित 2.36 करोड़ रूपये की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है ।आरोपी योगेन्द्र ढिमोले के आवास पर प्राप्त दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों एवं नगद राशि आदि से संबंधित सर्च अभी जारी है, लॉकर खोला जाना शेष है। कार्यवाही के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है । अभी तक प्राप्त जानकारी/दस्तावेज एवं विवरण के आधार पर जारी जांच में बहुमूल्य संपत्ति होने का अनुमान है ।

