भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े अभियान के तहत कई सांसदों और सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 3 July 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े अभियान के तहत कई सांसदों और सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई


रफीक खान
इराक में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा छेड़े गए बड़े अभियान के तहत कई सांसदों को सरकारी अधिकारियों के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की गई। छापे की इस कार्रवाई के दौरान एक सांसद के यहां करीब 490 करोड रुपए नगद, 27 किलोग्राम शुद्ध सोना और सोने के ही अंडरगारमेंट्स भी मिले हैं। सरकार की जांच एजेंसियां लगातार ताबड़तोड़ तरीके से कार्रवाई करने में जुटी हुई है। Simultaneous raids on the premises of several MPs and government officials as part of a major anti-corruption drive.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि इराकी सांसद हिंद अल-अब्बासी के घर पर हुई कथित छापेमारी में करीब 5.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 490 करोड़ रुपये) नकद और 27 किलोग्राम शुद्ध सोना मिलने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि वहां से सोने से बने अंडरगारमेंट्स भी बरामद हुए। इन दावों की इराकी सरकार या संबंधित जांच एजेंसियों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कई फैक्ट-चेक रिपोर्टों में कहा गया है कि नकदी और सोने की बरामदगी की खबरें तो विभिन्न स्रोतों में सामने आई हैं, लेकिन सोने के अंडरगारमेंट्स संबंधी दावों का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है। केवल एक सांसद ही नहीं, बल्कि कई अन्य नेताओं के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, सांसद आलिया नासिफ के घर से भी लगभग 20 अरब इराकी दीनार (करीब 1.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर) और सोना बरामद किया गया। आलिया नासिफ और उनके बेटे को गिरफ्तार किए जाने की भी खबर है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि सोने के अंडरगारमेंट्स हिंद अल-अब्बासी नहीं, बल्कि आलिया नासिफ के ठिकाने से मिले थे। हालांकि इस संबंध में भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इराक सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने की बात कही है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि देश में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।