औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में हुई दोपहर को घटना, कोई मदद कर पाता इसके पहले ही हो गई मौत - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 3 July 2026

औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में हुई दोपहर को घटना, कोई मदद कर पाता इसके पहले ही हो गई मौत


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में शुक्रवार को नमकीन फैक्ट्री में हादसा हो गया। यहां माल वाहक लिफ्ट अचानक से टूटकर जमीन पर आ गिरी। घटना में फैक्ट्री में काम कर रही महिला श्रमिक की दब कर मौत हो गई। महिला श्रमिक को कोई मदद या राहत मिल पाती? इसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। The incident occurred in the Richhai industrial area in the afternoon; death ensued before any help could arrive.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि रिछाई के अनमोल नमकीन के कारखाने में शुक्रवार दोपहर 1 बजे अचानक भारी भरकम मालवाहक लिफ्ट अचानक नीचे आकर गिर गई, जिससे हड़कंप मच गया। कहां जा रहा है की घटना के वक्त महिला श्रमिक मालती केवट लिफ्ट के किनारे नमकीन के पैकेट समेट रही थी। लिफ्ट लगने से महिला उसमें दब गई और छटपटाताते हुए उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचवाया। फैक्ट्री कर्मचारी तथा मलिक के बयान भी लिए जा रहे हैं।