सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में, फिलहाल जांच में उलझा मामला - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 3 July 2026

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में, फिलहाल जांच में उलझा मामला


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में होटल में चल रहे देह व्यापार का एक विवाद सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। विजयनगर 41 नंबर स्कीम के पास स्थित एक होटल के कमरे में बेल्ट और सटक से युवक की पिटाई की जा रही है। यह बेरहम पिटाई होटल मालिक एक स्पा सेंटर वाले की कर रहा है। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ गया है। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने इसे क्रूरतम अपराध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को ना आरोपी मिला है और ना फरियादी और ना विवाद का कारण? जांच की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगातार जोर लगा रही है। देखना होगा कि आरोपी और फरियादी के मिलने के बाद लोगों के सामने क्या कहानी सामने आती है?Police swung into action after a video went viral on social media; the matter is currently under investigation.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि विजयनगर में 41 नंबर स्कीम के पास वेलवेट होटल संचालक और मेहता पेट्रोल पंप के पीछे की तरफ स्थित स्पा सेंटर वाले का पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। सूत्रों का कहना है कि स्पा सेंटर और होटल वाले के बीच देह व्यापार के लिए लड़कियों की सप्लाई की डील चल रही थी। इसी मामले में स्पा सेंटर वाले द्वारा अधिक पैसे मांगे जाने के बाद होटल संचालक ने उसे कमरे में बुलाया और घटना को अंजाम दिया। जबलपुर की विजयनगर थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच तथा अन्य स्पेशल टीम इसकी पतासाजी में लगी है। होटल स्पा सेंटर और विवाद का कारण जैसा कोई भी अधिकृत बयान अभी तक पुलिस ने नहीं दिया है। अलबत्ता पुलिस ने यह जरूर कहा है कि मामला क्रूरतम अपराध का है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।