पहले छत से धक्का दिया, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, वहां नर्स पत्नी ने हमेशा-हमेशा के लिए सुला दिया - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 8 July 2026

पहले छत से धक्का दिया, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, वहां नर्स पत्नी ने हमेशा-हमेशा के लिए सुला दिया


रफीक खान
पतियों की बेवफाई के किस्से इस समय सिर चढ़कर बोल रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक आए दिन यह मामले सुर्खियों में है। अभी नीले ड्रम का मामला, सोनम रघुवंशी द्वारा की गई वारदात और उसके बाद रियल एस्टेट अरबपति कारोबारी के बेटे को 400 फीट गहरी खाई में फेंकने के बाद तेलंगाना के निजामाबाद से नया मामला सामने आया है। यहां पेशे से नर्स ने अपने पति से इस कदर बेवफाई की कि वह एक नहीं पुलिस की जांच में अब तक सामने आ चुके दो-दो बॉयफ्रेंड से संबंध रखे हुए थी। दोनों के साथ मिलकर उसने गल्फ से लौटे अपने पति को मौत का इंजेक्शन देकर हमेशा हमेशा के लिए सुला दिया। First, he pushed her off the roof; she was rushed to the hospital in critical condition, where his wife—a nurse—put her to sleep forever.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि निजामाबाद में रहने वाली संध्या (32) ने अपने प्रेमी अनिल और वेंकट साई के साथ मिलकर अपने पति प्रशांत की हत्या कर दी। पहले पति को छत से धक्का दिया गया और जब वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती था, तो वहां उसे घातक पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जांच के अनुसार, प्रशांत गल्फ में काम करते थे और हाल ही में घर लौटे थे। जांच में यह बात सामने आई कि संध्या और अनिल के बीच कई दिनों से संबंध चल आ रहे हैं अब अनिल के साथ ही उसके दोस्त वेंकट सई से भी संध्या ने संबंध स्थापित कर लिए। संबंधों के कारण उन्होंने प्रशांत को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 29 जून को वेंकट साई ने प्रशांत के साथ शराब पी और फिर उन्हें छत से धक्का दे दिया। इस हमले में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। जब प्रशांत का उपचार चल रहा था, तब संध्या ने उन्हें हानिकारक रसायनों का मिश्रण दे दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। संध्या ने इसे एक दुर्घटना के रूप में पेश करने की कोशिश की, लेकिन मृतक की मां के संदेह और पुलिस में शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। Postmortem रिपोर्ट में शरीर में जहरीले तत्वों की पुष्टि होने के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी संध्या, अनिल और वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया है।