शराबियों को सबक सिखाने, शराब दुकान के विरोध मामले में नया मोड़, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 1 July 2026

शराबियों को सबक सिखाने, शराब दुकान के विरोध मामले में नया मोड़, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शराबियों को सबक सिखाने और शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे महिलाओं के आंदोलन में एक अनोखा मामला सामने आया है। धरना स्थल पर एक महिला ने अपने ही शराबी पति को सहेलियों की मदद से बिजली की खंबे से बांध दिया और उसके मुंह पर टेप चिपका दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी, तब कहीं जाकर पति को बंधन से मुक्त कराया जा सका। New twist in the case of teaching a lesson to drunkards and opposing a liquor shop; video going viral on social media.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि खंभे से बंधे व्यक्ति की पहचान संजू चौधरी के रूप में हुई है। संजू चौधरी नशे की हालत में धरना स्थल पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे, जिससे नाराज महिलाओं ने उनके मुंह पर टेप चिपका दी।उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि शराब ने उनके परिवार की खुशियों को छीन लिया है। वह खुद शराबबंदी की लड़ाई लड़ रही हैं, तब उनका पति शराब पीकर आंदोलन की भावना को कमजोर कर रहा है। कहा जाता है कि महिलाएं पिछले 80 दिनों से बुढ़ी क्षेत्र में 45 साल से संचालित शराब दुकान को हटाने के लिए धरने पर बैठी हैं। आंदोलन में शामिल महिला मंजीता सोनवाने ने कहा, "जब तक दुकान नहीं हटेगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।" महिलाओं ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि शराब पीकर आंदोलन में बाधा डालने वालों के साथ संजू जैसा ही व्यवहार होगा। शराबी अगर अपनी ख़ैरियत चाहते हैं तो वह आंदोलन को बाधित करने की कोशिश ना करें।