रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पहली रात को ही एक दुल्हन सारे जेवरात और नगद रुपए लेकर फरार हो गई। सुहागरात पर दुल्हन ने अपने कमरे से बाहर निकलकर पड़ोसी के छत पर छलांग लगाई और उसके बाद बाहर कूदते हुए भाग निकली। क्लोज सर्किट कैमरे में सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर दुल्हन भागते हुए नजर आई। जब दूल्हे की नींद खुली तो वह दुल्हन को कमरे में न पाकर चौंक गया। उसने पहले घर के लोगों को जानकारी दी और इसके बाद पुलिस थाने शिकायत करने के लिए पहुंच गया। On the very first night, she took jewelry, cash, and other valuables, jumped onto the neighbor's roof, and fled; the groom only discovered this when he woke up.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ग्वालियर के रहने वाले जितेन्द्र जोशी की शादी 28 जून को मुरैना जिले के एक गांव की रहने वाली नम्रता के साथ धूमधाम से पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। 29 जून को जितेन्द्र दुल्हन नम्रता को विदा कर अपने घर लेकर आया। सुहागरात की रात जब जितेन्द्र की नींद लग गई तो दुल्हन नम्रता गहने समेटकर घर की छत से पड़ोसी की छत पर पहुंची और वहां से कूदकर फरार हो गई। मंगलवार की सुबह जब दूल्हे जितेन्द्र की नींद खुली तो उसने दुल्हन की तलाश की। उसका कहीं पता नहीं चला तो उसने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे दिखे तो एक कैमरे में दुल्हन भागती हुई नजर आई। दूल्हा जितेन्द्र परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचा तो वहां दुल्हन नम्रता को साथ लेकर उसका भाई और पिता भी पहुंच गए। उन्होंने जितेन्द्र से नम्रता को अपने साथ घर ले जाने के लिए कहने लगे। जिस पर जितेन्द्र ने साफ लफ्जों में नम्रता को अपने साथ घर ले जाने से मना कर दिया। कहा जाता है कि दुल्हन नम्रता पहले भी एक युवक के साथ शादी के नाम पर धोखा कर चुकी है। नम्रता की शादी पहले ग्वालियर जिले के जरगांव निवासी जशरथ जोशी के साथ तय हुई थी। तब गोद भराई की रस्म में जशरथ ने नम्रता को सोने-चांदी के जेवरात और नकदी दिए थे, लेकिन बाद में किसी बात पर विवाद होने पर शादी टूट गई। शादी टूटने पर जब जशरथ ने गोद भराई में दिए जेवरात और नकदी वापस मांगे तो नम्रता के परिजनों ने उसे बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी और पैसे व जेवरात वापस नहीं किए थे।
