25 घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती, आधा दर्जन से ज्यादा लापता, कई की हालत गंभीर बनी हुई - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 1 July 2026

25 घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती, आधा दर्जन से ज्यादा लापता, कई की हालत गंभीर बनी हुई


रफीक खान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर राजस्थान के दौसा में एक भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के इंदौर, झाबुआ समेत कई जगहों के निवासी लोगों की मौत हो गई। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एसी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। घटना इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। बस तथा ट्रक में सवार 9 लोग जिंदा जल गए। घटना में 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। 25 injured admitted to hospital; more than half a dozen missing; condition of several remains critical.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि मृतकों में इंदौर के पांच यात्री शामिल हैं। बस में झाबुआ-बड़वानी के यात्री होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है। 8 लोगों की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। वहीं, 13 लोगों की हालत अब भी गंभीर है। झाबुआ के धरमसिंह और काली देवी भी बस में यात्रा कर रहे थे, जिनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दौसा एसपी पीयूष दीक्षित द्वारा कहा गया कि हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ स्थित जीरो पॉइंट पर रात करीब 2:30 बजे हुआ। मरने वालों में 7 लोगों की मौत आग में झुलसने से और दो अन्य लोगों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई। हादसे में 13 लोग गंभीर घायल हैं और चार लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि बस के स्टोरेज बॉक्स में सिगरेट के पैकेट भरे हुए थे। उनका मानना है कि इसी वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। घायलों में से केवल 17 लोगों की पहचान हो सकी है। अन्य यात्रियों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

1. याचिका (7) पुत्री दीपक तंवर, निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)

2. नेहा (26) निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)

3. दिशा (19) पुत्री संजय, निवासी नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)

4. सुवानंद (25) पुत्र राजेश, निवासी सुदामा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)

5. प्रदीप (26) पुत्र नरेंद्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)

6. महक (22) पुत्री महेश, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)

7.योगानी (21) पुत्री सेलेन्द्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)

8. जितेंद्र पांडे (45) निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी

9. अभिनव पांडे (13) पुत्र जितेंद्र, निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी

10. विशुलाल (65) पुत्र बलवंत सिंह, निवासी भिलसेड़ी, (मध्य प्रदेश)

11. शिखा (31) निवासी नीम का थाना, सीकर

12. चंद्रप्रकाश (66) पुत्र हीरालाल, निवासी डबरा (मध्य प्रदेश)

13. दिव्या (25) पुत्री दीपक, निवासी बडवाह (मध्य प्रदेश)

14. निर्मला पत्नी चंद्रप्रकाश निवासी इंदौर

15. प्रियंका (33) पत्नी जितेंद्र पांडे निवासी बड़वाह (मध्य प्रदेश)

16. भूमि (20) भोर पुत्री भारत भोर निवासी बजरंग नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)

17. दीपू (60) पुत्र नरवत सिंह निवासी रामपुरा कला, सीहोर (मध्यप्रदेश)