सर्जरी कर निकाले गए छर्रे, CJP ने तस्वीर की साझा, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर हुए आंदोलन में शामिल - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 22 July 2026

सर्जरी कर निकाले गए छर्रे, CJP ने तस्वीर की साझा, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर हुए आंदोलन में शामिल


रफीक खान
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में घायल हुए मध्य प्रदेश के जबलपुर पाटन के निवासी शेख इरशाद मंसूरी की सर्जरी हो चुकी है। वह अभी भी दर्द से कराह रहे हैं। उनका कहना है कि पेलट गन से उन्हें न सिर्फ चेहरे, आंख, बल्कि शरीर के अनेक स्थानों पर चोट पहुंची है। उनका कहना है कि अफरा तफरी और चारों तरफ से प्रहार के दौरान उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके साथ क्या हुआ। वह आगे के लिए भी चिंतित है हालांकि देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की भविष्य को लेकर उन्होंने अपने स्टैंड को कंटीन्यू रखने की बात भी कही है।Pellets removed via surgery; CJP shared the photo; participated in the movement concerning the education system and the future of the youth.

जबलपुर पाटन के बाजार मोहल्ला निवासी मुन्ना भाई जान के सुपुत्र शेख इरशाद मंसूरी गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में अकाउंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वे जंतर मंतर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। वहां निर्मित हुई स्थितियों के बीच गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उसके बाद उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचने के बाद शेख इरशाद मंसूरी द्वारा ली गई दो सेल्फी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रही हैं। कई बड़ी शख्सियतों ने इरशाद की तस्वीरों को अपने X हैंडल पर भी साझा किया है। गंभीर रूप से घायल हुए 25 वर्षीय शेख इरशाद मंसूरी ने खबर अपडेट इंडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अस्पताल में डॉक्टर्स उन्हें इस बारे में बहुत सीमित जानकारी दे रहे हैं कि चोटें किस वजह से लगी होंगी? इरशाद की चोटों या उनकी स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ा कोई लिखित मेडिकल दस्तावेज़ अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। मंगलवार को इरशाद का करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर चल रहे युवा आंदोलन में शामिल होने का यह उनका पहला दिन था। वह गुरुग्राम में रहते हैं और वहीं काम करते हैं। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचकर इरशाद से भी मुलाकात की और चर्चा की। वह वीडियो भी कई प्लेटफार्म पर वायरल हुआ लेकिन ऑडियो से कुछ समझ नहीं आया। हां इतना जरूर है कि वीडियो इस तरह से फिल्माया गया है कि उसमें इरशाद की चोटें स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद उन्हें काफी दर्द हो रहा है। इरशाद ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान उनके शरीर में धंसी अधिकांश बाहरी वस्तुओं को निकाल दिया गया है।