शेल्बी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक सुविधा की शुरुआत, बेहतर सुरक्षा और उत्कृष्टता का दावा - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 7 July 2026

शेल्बी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक सुविधा की शुरुआत, बेहतर सुरक्षा और उत्कृष्टता का दावा


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित शैलबी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में एक आधुनिक तकनीक का प्रवेश हुआ है। फुली ऑटोमेटिक नी रिप्लेसमेंट सिस्टम की स्थापना के बाद डॉ. विकास सावला ने घुटना प्रत्यारोपण का कार्य शुरू कर दिया है। डॉ. सावला तथा अस्पताल प्रबंधन ने इस तकनीक की सहायता से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी अत्यधिक सटीकता, बेहतर सुरक्षा एवं उत्कृष्ट परिणाम के साथ होने का दावा किया है। Shelby Multi-Specialty Hospital introduces modern technology facilities; claims superior safety and excellence.

पत्रकारों से चर्चा करते हुए जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. विकास सावला ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया तथा बताया कि यह तकनीक सर्जरी को अधिक सटीक, कम दर्दनाक एवं शीघ्र रिकवरी वाली बनाती है। उन्होंने कहा कि अब जबलपुर एवं समूचे महाकौशल क्षेत्र के मरीजों को इस सुविधा के लिए महानगरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर शैल्बी हॉस्पिटल की संपूर्ण ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट टीम उपस्थित रही, जिसमें डॉ. विश्वनाथ प्रताप सिंह, डॉ. अमन अग्रहरि, डॉ. कुशल सुराना, हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO) डॉ. संदीप श्रीवास्तव तथा उप मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (DCAO) अंकित जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपना अनुभव साझा किया

कार्यक्रम में 70 वर्षीय श्री राजेंद्र वर्मा, निवासी भीलवाड़ा (राजस्थान) भी उपस्थित रहे। उन्होंने शैल्बी हॉस्पिटल में सफल रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी के पश्चात अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें अपेक्षा से भी बेहतर परिणाम प्राप्त हुए हैं तथा अब वे पहले की अपेक्षा अधिक सहजता एवं आत्मविश्वास के साथ चल-फिर पा रहे हैं। शैल्बी हॉस्पिटल, जबलपुर में 24×7 समर्पित ट्रॉमा यूनिट, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित क्रिटिकल केयर एवं आईसीयू सेवाएं तथा चार इन-हाउस अनुभवी अस्थि रोग विशेषज्ञों (Orthopaedic Surgeons) की विशेषज्ञ टीम उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त हॉस्पिटल में जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा, स्पाइन एवं अन्य उन्नत ऑर्थोपेडिक उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। शैल्बी हॉस्पिटल का उद्देश्य अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक को अनुभवी विशेषज्ञों के साथ जोड़कर मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार प्रदान करना है। रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट तकनीक के माध्यम से अब जबलपुर में ही महानगरों जैसी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे घुटनों के दर्द एवं जोड़ों की समस्याओं से जूझ रहे हजारों मरीजों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक उपचार का नया विकल्प प्राप्त होगा।