नरसिंहपुर से लेकर जबलपुर तक फैला हुआ है अवैध रेत का कारोबार, मृतकों की रंजिश भी चली आ रही थी पहले से - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 20 July 2026

नरसिंहपुर से लेकर जबलपुर तक फैला हुआ है अवैध रेत का कारोबार, मृतकों की रंजिश भी चली आ रही थी पहले से


रफीक खान
अवैध रेत के कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष के किस्से अलग-अलग रूप में लगातार सुनाई दे रहे हैं। इस बार मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से लेकर जबलपुर तक सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। रविवार की शाम एक हाईवा ने जबलपुर निवासी 6 युवकों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार को इस मामले की गूंज ने नरसिंहपुर तथा जबलपुर पुलिस की एक साथ परेड करवा दी। घटना को महज दुर्घटना नहीं बल्कि सीधे तौर पर अवैध रेत की रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाया गया है। इस घटना में समाजवादी पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित पांच लोग शिकार बनाए गए हैं। नरसिंहपुर में सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। अब पुलिस आरोपी की जांच करने में लग गई है। The illegal sand trade spans from Narsinghpur to Jabalpur; there was also a pre-existing feud involving the deceased.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, 2 ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। ये सभी नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसे का शिकार हो गए। मृतकों के नाम राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21), जयपाल सिंह लोधी (30), और नीरज सिंह लोधी (25) बताए गए हैं। सभी जबलपुर के पावला रहने वाले थे। सोमवार को मृतक युवकों के परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि घटना अवैध रेत कारोबार से जुड़ी रंजिश का परिणाम है। घटना से गुस्साए लोगों ने दोपहर में एम्बुलेंस में शव रखकर पांवला तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। आरोपी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने। शाम करीब 5 बजे सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने घटना को हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक राजेंद्र पटेल समाजवादी पार्टी के मुलायम यूथ के प्रदेश अध्यक्ष थे और लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे।