रफीक खान
मध्य प्रदेश में रेत की जंग थमने का नाम नहीं ले रही। कहीं तहसीलदार तो कहीं पटवारी और कहीं पुलिस वालों को निशाना बनाने वाले रेत माफिया आपस में भी जमकर लड़ रहे हैं। नरसिंहपुर में पांच लोगों को मौत के घाट उतारने की घटना के बाद अब नया मामला छतरपुर जिले के राजनगर से सामने आया है। यहां एक युवक को जहां गोली मार दी गई, वहीं चार लोगों का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने परंपरागत तरीके से अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। The sand war in Madhya Pradesh shows no signs of abating; following five murders in Narsinghpur, a new case has now come to light.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि पीड़ितों ने अपने खेत से रेत निकालने से रोका था, जिसके बाद हमलावरों ने घर में घुसकर लाठियों और कट्टों से मारपीट की और फायरिंग की। वायरल वीडियो की जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। छतरपुर जिले के खजवा गांव में रेत उत्खनन विवाद में हुई फायरिंग में पुष्पेंद्र, नरेंद्र, संजय और धर्मदास विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। एफआईआर के अनुसार, हल्कईयां, रवि, बब्बू, देवीदीन सहित 30-35 लोगों ने हथियारों से हमला किया।
