रफीक खान
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के अवसर पर नेत्रदान-महादान का संदेश देने के उद्देश्य रविवार को प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन स्थापक के संयोजन में सक्षम और दादा वीरेंद्र पुरी जी रोटरी आई बैंक के संयुक्त तत्वाधान में रैली का आयोजन किया गया। ब्लाइंड फोल्डेड वॉक में करीब 2000 से ज्यादा लोगों ने आंखों पर पट्टी बांधकर शिरकत की। रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गणों की भी सहभागिता रही। A direct message promoting eye donation as a supreme act of charity was conveyed under the coordination of Dr. Pawan Sthapak, with the participation of public representatives.
रैली में डॉक्टर स्थापक ने आवाहन किया कि मृत्यु के पश्चात नेत्रदान करने से कार्निया की अंधता से पीड़ित दो व्यक्तियों को नई दृष्टि और रोशन जीवन मिलता है। नेत्रदान महादान, श्रेष्ठ दान, एक स्वैच्छिक और पवित्र कार्य है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति भी व्यक्ति इसमें सहभागिता कर सकता है ताकि किसी नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौट सके। जरूरत की तुलना में दान का प्रतिशत काफी कम है। इस गेप को समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से भरा जा सकता है। समय के साथ बस आवश्यकता जागरूक होने की है। ब्लाइंड फोल्डेड वाक (अंधत्व की अनुभूति रैली) उसी कड़ी का एक हिस्सा है जिसके माध्यम से अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर चलकर हम सबने उस चुनौती को महसूस किया, और कुछ पट्टी हटाने व्याकुल हो गए। जबकि यह कठिनाई और चुनौती से हमारे दृष्टिहीन भाई-बहन हर रोज गुजरते हैं। समदृष्टि क्षमता विकास व अनुसंधान मंडल (सक्षम) और दादा वीरेंद्रपुरी रोटरी नेत्र बैंक के संयुक्त तत्वावधान में अंधत्व की अनुभूति थीम पर आयोजित रैली का सुबह पंडित रविशंकर शुक्ल क्रीड़ांगन (राइट टाउन स्टेडियम) के प्रवेश द्वार के पास से आरंभ हुई और तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, भारत माता चौक, सिविक सेंटर होते हुए वंदे मातरम उद्यान पहुंची, जहां इस रैली का समापन हुआ। जूडो खिलाड़ियों के एक ग्रुप की अगुवाई करते हुए कोच आबिद हुसैन खान आंख में पट्टी बांधे लोगों को मार्ग में आगे बढ़ने में सहयोग कर रहे थे। आयोजकों ने रस्सी का एक सर्किल बना रखा था, उसके अंदर लोग थे और एक-दूसरे के सहारे आगे बढ़ते गए। कोई कांधे पकड़े चल रहा था तो कोई हाथ। कार्यक्रम में समस्त रोटरी क्लब, स्टेडियम परिवार, गुड मार्निंग क्लब, जबलपुर डिविजनल ओफ्थल्मिक सोसाइटी, सुप्रभातम परिवार, महाकोशल चैंबर आफ कामर्स, दादा वीरेंद्रपुरी नेत्र संस्थान (देवजी नेत्रालय), दृष्टिहीन कन्या शाला, शासकीय दृष्टिहीन विद्यालय, इनरव्हील क्लब जबलपुर व जूडो क्लब सहित 11 से अधिक संस्थाओं ने इसमें सहभागिता की। रैली में महापौर जगत बहादुर सिंह, विधायक सुशील तिवारी, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, पार्षद कमलेश अग्रवाल, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, सुधांशु गुप्ता, रवि गुप्ता, डॉ. आयुष टंडन, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. सुनील बहल, डॉ. एमके स्थापक, डॉ. श्रीनिवास राव, डॉ. अंकित सेठ, डॉ. अर्पिता स्थापक, डॉ. अपूर्वा स्थापक, एड अपर्णा स्थापक, अनुपमा स्थापक, श्याम साहनी आदि शामिल थे।
