हथियारबंद बदमाशों के गिरोह ने परिवार के पुरे सदस्यों को कमरों में कैद किया, वाहन भी लूट कर ले गए - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 3 August 2026

हथियारबंद बदमाशों के गिरोह ने परिवार के पुरे सदस्यों को कमरों में कैद किया, वाहन भी लूट कर ले गए


रफीक खान
मध्य प्रदेश के गुना जिला अंतर्गत चिरोली गांव के पंचायत सचिव पवन मीणा के घर हथियारबंद बदमाशों के गिरोह ने आधी रात के बाद धावा बोल दिया। पंचायत सचिव के यहां से 1 किलो सोना, 6 किलो चांदी, 12 लाख रुपए नगद बदमाश उड़ा ले गए। हथियारबंद बदमाश वाहन भी लेकर गए हैं। घटना के दौरान बदमाशों ने पूरे परिवार के सदस्यों को कमरे में कैद कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने जांच के दौरान यह भी एक बड़ा मामला सामने आ रहा है कि आखिर पंचायत सचिव के यहां इतनी संपत्ति जमा कैसे हुई? अन्य गुप्तचर एजेंसियां भी मामले की पड़ताल कर रही है। A gang of armed miscreants confined all family members in the rooms and also looted their vehicle.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला चिरौली में हथियारबंद बदमाशों ने एक पंचायत सचिव के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाया और लाखों रुपये के जेवरात व नकद लेकर फरार हो गए। घटना देर रात करीब 2 बजे की है। लगभग 10 से 12 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घर में प्रवेश किया। बदमाशों ने घरवालों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया ताकि कोई विरोध न कर सके। इसके बाद बदमाशों ने घर खंगालते हुए भारी मात्रा में माल समेटा। घर की तिजोरी और एक मोटरसाइकिल भी ले गए। पुलिस को ऐसी आशंका है कि यह ग्रुप पारदी समुदाय का हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फतेहगढ़ थाना पुलिस के साथ FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वाड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर फिंगरप्रिंट्स और अन्य अहम सुराग जुटाए हैं।