रफीक खान
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना अंतर्गत क्षेत्र में पुलिस ने एक मामी को गिरफ्तार किया है। मामी की गिरफ्तारी भांजे के मर्डर के आरोप में की गई है। दरअसल मामी और भांजे के बीच पिछले कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भांजे पर प्रेम का भूत ज्यादा सवार हो गया और वह शादी करने के लिए मामी पर दबाव बनाने लगा। मामी भांजे से रिश्ता तो रखना चाहती थी लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। पहले उसने समझाया लेकिन जब भांजा नहीं माना तो उसने गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया और लाश को कर में छुपा दिया। हालांकि राज खुल ही गया। Long-standing love affair; plot failed; revealed during police interrogation; arrested.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मोरवा थाना क्षेत्र में 31 जुलाई को भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले सत्यप्रकाश गुप्ता का शव उनकी कार में ड्राइवर सीट पर मिला था। मृतक के भाई राहुल कुमार गुप्ता ने पुलिस को कार में शव होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी तक पहुंच गई। मृतक सत्यप्रकाश गुप्ता और उसके रिश्ते की मामी के बीच लंबे समय से आपसी संबंध थे। पुलिस ने उक्त मामी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ की तो आरोपी मामी ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके सत्यप्रकाश के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन सत्यप्रकाश शादी के लिए दबाव बनाने लगा था। घटना वाले दिन भी सत्यप्रकाश ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। तभी उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को कार की ड्राइविंग सीट पर ले जाकर रख दिया था, जिससे पुलिस को ये हादसा लगे। पुलिस की जांच पड़ताल के आगे मामी की साजिश नाकाम हो गई।
