ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच फूलों की बारिश, एक दिन पहले लगे भ्रष्टाचार के आरोप, दूसरे दिन ऐतिहासिक जश्न - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 25 August 2026

ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच फूलों की बारिश, एक दिन पहले लगे भ्रष्टाचार के आरोप, दूसरे दिन ऐतिहासिक जश्न


रफीक खान
मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में पदस्थ एक इंजीनियर बाबू की शहंशाही देख पूरा महकमा हैरान है। अपने बर्थडे पर इंजीनियर साहब ने जिस तरह का ऐतिहासिक आयोजन किया, वह चर्चा का विषय बन गया है। हाथी पर सवार होकर एंट्री, ढोल और नगाड़ो के बीच फूलों की बारिश, फिर नोटों की गड्डियों वाला केक काटा गया। यह सब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की सरगर्मी के बीच हुआ है। A shower of flowers amidst the resounding beats of drums and *nagadas*; corruption allegations leveled just the day before, followed by historic celebrations the very next day.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बिजली विभाग के एक कार्यालय में असिस्टेंट इंजीनियर रविकांत मालवीय ने अपने जन्मदिन पर उज्जैन स्थित ऑफिस को पार्टी हाउस बना दिया। स्टाफ काम छोड़कर अपने साहब के स्वागत की तैयारियों में जुट गया था। असिस्टेंट इंजीनियर रविकांत मालवीय की राजा-महाराजाओं की तरह विशाल हाथी पर बैठकर ऑफिस आते हैं। कैंपस में उनके साथी और स्टाफ गुलाब की पंखुडियों को उड़ाते हैं। उनके ऊपर फूल उड़ाते हैं। इसके बाद वह हाथी से नीचे उतारते हैं। तब तक ऑफिस के स्टाफ ढोल की थाप पर डांस करते हैं। इसके बाद एक वजनी माला हाथी ने अपनी सूंड से असिस्टेंट इंजीनियर के गले में डाल दी। फिर सूंड उठाकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान बिजली विभाग के राजा बाबू की हंसी देखते बन रही थी। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। साहब के सामने नोटों की गड़ियों वाला केक रखा गया। इसके बाद उसे काटा गया है। हालांकि सफाई में कहा गया है कि नोट नकली थे। मामला इसलिए और ज्यादा चर्चित हो गया है क्योंकि इसके ठीक एक दिन पहले ही सहायक यंत्री रविकांत मालवीय को लेकर भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोपों की खबरें मीडिया में सुर्खी बनी थी। अगले ही दिन कथित तौर पर शासकीय कार्यालय में इस तरह का भव्य आयोजन देख लोग हैरत में पड़ गए।