39 बच्चे भर्ती थे यूनिट में, रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, 6 की हालत गंभीर, पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 24 August 2026

39 बच्चे भर्ती थे यूनिट में, रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, 6 की हालत गंभीर, पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा


रफीक खान
महाराष्ट्र के अमरावती में स्थित जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु कक्ष की NICU में सोमवार को तड़के वेंटिलेटर फटने के बाद भीषण आग लग गई। तेज धमाके के साथ हुए इस हादसे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। मौजूद अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। इनमें 6 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस खबर के बाद प्रशासनिक हलके में भी हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिला प्रशासन का भी पूरा हमला मौके पर पहुंच गया। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।Thirty-nine children were admitted to the unit and rescued; six are in critical condition, and the entire administration has arrived at the scene.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सोमवार तड़के करीब 4 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में एक धमाका हुआ था, जिसके बाद आग लग गई। बताया गया कि अचानक वेंटिलेटर में यह विस्फोट हुआ। अमरावती जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में 39 नवजात शिशु भर्ती थे। किसी बच्चे का जन्म कुछ घंटे पहले तो किसी का 1 या 2 दिन पहले ही हुआ था। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एनआईसी में रखा गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एनआईसीयू में एक वेंटिलेटर में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। जैसे ही एनआईसीयू में धुआं और आग फैली, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत प्रभावित वार्ड से नवजातों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने अधिकतर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें आग व धुएं से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना में तीनों नवजात बुरी तरह झुलस गए और बाद में उनकी मौत हो गई। बचाए गए नवजातों में से छह, जिन्हें गंभीर मेडिकल देखभाल की जरूरत थी, उन्हें आगे के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवजात शिशु कक्ष में आग लगने के कारण मेडिकल उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया।