रफीक खान
मध्य प्रदेश के तीन आईपीएस अधिकारियों ने देशभर के पुलिस कप्तानों की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के समीर सौरभ, संपत उपाध्याय और श्रद्धा तिवारी को देश के टॉप 100 पुलिस कप्तानों (SP/SSP) में शामिल किया गया है। इनमें संपत उपाध्याय वर्तमान में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक हैं। मध्य प्रदेश सरकार की जिला प्रशासन वेबसाइट पर भी उन्हें जबलपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में दर्ज किया गया है। Crime control, citizen-friendly policing, operational efficiency,
leadership capabilities, and innovation form the basis; will be honored.
सर्वेक्षण में पुलिस अधिकारियों के कामकाज का आकलन अपराध नियंत्रण, जनमित्र पुलिसिंग और कार्यकुशलता जैसे प्रमुख मानकों पर किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता, नवाचार तथा मीडिया के बीच सकारात्मक छवि को भी मूल्यांकन का हिस्सा बनाया गया। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से कराए गए इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण में देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों के कार्यों और उपलब्धियों का आकलन किया गया। सर्वेक्षण का उद्देश्य ऐसे पुलिस अधिकारियों को सामने लाना है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग के क्षेत्र में प्रभावी काम किया है। इस प्रक्रिया में केवल अपराध नियंत्रण को ही आधार नहीं माना गया, बल्कि पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद, जनसरोकार से जुड़े कार्य, प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता जैसे पहलुओं को भी महत्व दिया गया।
