तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे वाहन पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से टकराया, मची भगदड़, कई गिरकर भी हुए घायल - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 17 August 2026

तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे वाहन पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से टकराया, मची भगदड़, कई गिरकर भी हुए घायल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के देवास जिले में तिरंगा रैली यात्री के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में भारतीय जनता पार्टी के 50 से अधिक नेता जख्मी हुए हैं। हाथ, पैर और मुंह में भारी सूजन आ गई है। जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। रैली के दौरान DJ के बड़े-बड़े बॉक्स ऊपर तक होने के कारण पेड़ से टकरा गए, जहां मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। इसके बाद अफरा तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया। During the Tiranga Yatra, a vehicle equipped with a DJ system collided with a beehive on a tree, triggering a stampede; several people were injured after falling.

जानकारी के मुताबिक कहां जाता है कि देवास जिले के विजयगंज मंडी क्षेत्र में गत शाम भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे वाहन के पेड़ से टकराने और तेज आवाज के कारण मधुमक्खियों के छत्ते के डिस्टर्ब होने से उनके द्वारा हमला किया गया। इस घटना में 50 से अधिक नेता व कार्यकर्ता घायल हुए, जिनमें एक गंभीर कार्यकर्ता को 200 से ज्यादा डंक लगे। हमले से बचने के लिए भगदड़ मच गई और कई कार्यकर्ताओं ने पास के सोयाबीन के खेतों व कीचड़ में छिपकर अपनी जान बचाई।