रफीक खान
मां और बेटे के बीच पवित्र और पूज्य रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित रांझी इलाके की इस घटना में 75 साल की बूढी मां को उसका जवान बेटा घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटता नजर आया। इस घटना को जिसने भी देखा, वह कलयुगी कपूत को कोसे बिना रह नहीं पाया। Incident shaming a sacred relationship occurs in Jabalpur's Ranjhi area; video goes viral on social media.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आरोपी कपूत की पहचान अशोक विहार कॉलोनी, रांझी, जबलपुर निवासी राजू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आरोपी राजू विश्वकर्मा ने अपनी 75 वर्षीय मां मित्रा विश्वकर्मा को जमीन पर घसीटा और थप्पड़ मारे। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी अक्सर शराब के नशे में रहता है और हंगामा करता है। बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के साथ भी आरोपी ने बदसलूकी की। कॉलोनी के लोगों ने रांझी थाने में इस बर्बरता की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी राजू विश्वकर्मा के परिवार में लंबे समय से पारिवारिक विवाद और कलह की स्थिति बनी हुई थी। क्षेत्रीय निवासियों ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो कलयुगी कपूत शायद अपनी सगी मां की जान भी ले लेता। अब पुलिस इस मामले में क्या एक्शन करती है देखना बाकी है।
