रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदहवास हालत में युवती झाड़ियों में निर्वस्त्र पड़ी पाई गई। ऑटो रिक्शा के एक ड्राइवर और उसके दोस्त ने अपहरण के बाद युवती को कथित तौर पर नशीला पानी पिला दिया था। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। Abducted from the university area after being given spiked water; driver and his friend accused.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि युवती के मुताबिक उसे सिटी सेंटर स्थित अल्कापुरी तिराहे से ऑटो चालक व उसका साथी अगवा कर ले गया। युवती के मुताबिक वह घर से बाजार के लिए निकली थी। इसी दौरान सिंधिया नगर निवासी छोटू कुशवाह ऑटो लेकर आया। उसने जबरन युवती को ऑटो में बैठा लिया। पीछे कोमेश कुशवाह पहले से बैठा हुआ था। इन लोगों ने ऑटो में जबरन उसे पानी पिलाया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई, इसके बाद उसे बेला की बावड़ी इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब उसकी आंख खुली तो वह निर्वस्त्र थी। इसके बाद उसने राहगीरों से मदद ली। इतनी गंभीर और संवेदनशील घटना को दर्ज करने में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है, जिसे जांचने का काम वरिष्ठ अधिकारियों का है कि ऐसा क्यों हुआ?
