महाकाल के दर्शन करके लौट रहे थे सभी 7 साथी, 1 गंभीर, फोर लाइन हाईवे पर दोपहर में हुआ दर्दनाक हादसा - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 9 August 2026

महाकाल के दर्शन करके लौट रहे थे सभी 7 साथी, 1 गंभीर, फोर लाइन हाईवे पर दोपहर में हुआ दर्दनाक हादसा


रफीक खान
रविवार को दोपहर 1 बजे मध्य प्रदेश के बदनावर-उज्जैन फोरलेन हाईवे पर ग्राम पंचकवासा के पास एक भीषण हादसा हो गया। इस घटना में छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्राला ने एक वैन को टक्कर मार दी। घटना में मौत का शिकार हुए सभी 6 युवक गुजरात के बड़ोदरा शहर के निवासी बताए जा रहे हैं। वैन सवार एक युवा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन सवार सभी 7 साथी उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन करके लौट रहे थे। सूचना पाकर पुलिस तथा प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। All seven companions were returning after visiting Mahakal; one is in serious condition following a tragic accident that occurred in the afternoon on the four-lane highway.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कार में 6 लोग सवार थे। ट्रॉला नंबर (GJ 39 DB 9248) बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। ट्रॉले में लोहे का सामान भरा था।मारुति ईको स्पोर्ट्स कार (GJ 17 CK 6134) उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर से शवों को बाहर निकाला। मौके पर तहसीलदार सुरेश नागर और SDM प्रियंका मिमरोद पहुंच गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे शवों और गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के परिजन को गुजरात में सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।