अधूरा पुल नहीं देख पाया ड्राइवर, वैन में कुल 11 लोग थे सवार, पुलिस व प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 10 August 2026

अधूरा पुल नहीं देख पाया ड्राइवर, वैन में कुल 11 लोग थे सवार, पुलिस व प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची


रफीक खान
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को एक ईको वैन नाले में बह गई। ड्राइवर ने अधूरा पुल नजरअंदाज कर दिया था। जैसे ही गाड़ी लेकर आगे बढ़ा, दुर्घटना का शिकार हो गया। वैन में ड्राइवर सहित 11 लोग सवार थे। यह सभी देवास जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें तीन पुरुष, दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं। दो लोगों के तैरकर पार होने की बात कही जा रही है। पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर अभी भी रेस्कयू कर रही हैं। The driver failed to spot the unfinished bridge; there were 11 people in the van, and police and administrative rescue teams have arrived at the scene.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। सभी शवों को सारंगपुर लाया गया है।सभी लोग देवास के सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश सिंह चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है। वही कार चला रहा था। मुकेश और हुकुम सिंह हादसे के बाद तैरकर नाले से बाहर निकल आए। हादसे के तुरंत बाद 4 लोगों की मौत की जानकारी आई थी लेकिन रेस्क्यू के दौरान मृतक संख्या बढ़कर 7 हो चुकी है। कहा जाता है कि पड़ाना के पास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर बह रहा है। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। इसमें कोई नहीं मिला है। प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र परमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए बयान में बताया कि पुल पर पानी भरा था। हमने कार ड्राइवर को रोका। उसे कहा कि आगे घुटने तक पानी भरा है। गाड़ी मत निकालो, लेकिन वह नहीं माना।