यह पुलिस अधिकारी हैं या फिर...?, कटनी के कुठला थाने में दर्ज कराई गई FIR, होना चाहिए पूरे कार्यकाल की जांच - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 21 August 2026

यह पुलिस अधिकारी हैं या फिर...?, कटनी के कुठला थाने में दर्ज कराई गई FIR, होना चाहिए पूरे कार्यकाल की जांच


रफीक खान
एयर होस्टेस से डायरेक्ट डीएसपी पद पर चयनित हुई मध्य प्रदेश पुलिस की नेहा पच्चीसिया विवादों के दलदल में बुरी तरह फंसी हुई नजर आ रही है। डीएसपी नेहा के एक के बाद एक करनामे उजागर हो रहे हैं। हत्या जैसे गंभीर मामलों में बचाने और फसाने के नाम पर बड़ी-बड़ी डील की गई है। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें तत्कालीन सीएसपी तथा दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन्होंने एक गंभीर मामले में पचासी लाख रुपए की जमीन 18 लाख में हड़प ली। Is this a police officer or...?, FIR lodged at Katni's Kuthla police station; the entire tenure should be investigated.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कुठला थाने में दर्ज एक हत्या के मामले के आरोपी रमेश लोधी के परिवार पर पुलिसिया रसूख और पद का दबाव बनाया गया। केस में राहत देने और मदद करने के नाम पर पीड़ित परिवार को डराया गया और कन्हवारा गांव की बेशकीमती जमीन की रजिस्ट्री उनके करीबी मारूफ अहमद के नाम कराने पर मजबूर किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल पहुंची शिकायत के अनुसार जमीन का सौदा ₹1.07 करोड़ में तय हुआ था, लेकिन दबाव बनाकर केवल ₹18.20 लाख में रजिस्ट्री करा ली गई और बाकी राशि नहीं दी गई। कटनी के कुठला थाना क्षेत्र की खसरा नंबर 2618/1 की बेशकीमती जमीन का सौदा हुआ। कथित तौर पर दबाव बनाकर लगभग ₹18.2 लाख (15 लाख का चेक और 3.20 लाख नकद) में एक अन्य व्यक्ति मारूफ अहमद हनफी के नाम पर रजिस्टर्ड कराया गया। विभागीय जांच और उच्च न्यायालय से राहत न मिलने के बाद उक्त कार्रवाई की गई है। मारूफ अहमद हनफी के नाम पर दबाव बनाकर पीड़ित परिवार की जमीन रजिस्टर (रजिस्ट्री) कराई गई थी। जांच में सामने आया है कि जमीन की रजिस्ट्री के दिन मारूफ अहमद के खाते में पैसे क्षितिज राज बारापात्रे के खाते से ही ट्रांसफर किए गए थे।