Gen Alfa ऐसा जागा कि कोई धमकी उसे रोक नहीं पाई, मीडिया की भीड़ के सामने बता डाला सारा सच - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 21 August 2026

Gen Alfa ऐसा जागा कि कोई धमकी उसे रोक नहीं पाई, मीडिया की भीड़ के सामने बता डाला सारा सच


रफीक खान
वैसे तो इस समय जैन जी और जैन का हर तरफ बोलवाला नजर में आ रहा है। चारों तरफ इस नई पीढ़ी की चर्चाएं सरगर्म हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां सरकारी स्कूल में पदस्थ एक सर और मैडम की घिनौनी करतूत का मिडिल क्लास के बच्चों ने पर्दाफाश कर दिया। मीडिया और स्कूल के अन्य जिम्मेदारों की मौजूदगी में इनकी करनी को बेनकाब कर दिया। सर और मैडम की तमाम तरह की धमकियां फेल हो गई और पूरी पोल खुल गई। प्रथम दृष्टया विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इन दोनों को हटा दिया है। निलंबन जैसी कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारी अभी भी न जाने किस चीज का इंतजार कर रहे हैं। Gen Alpha rose up in such a way that no threat could stop them; they revealed the whole truth in front of the media throng.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मामला छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के बिचबेहरी गांव में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला से जुड़ा है। जिला मुख्यालय से करीब 100 किमी दूर स्थित इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने स्कूल के टीचर व मैडम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूल के क्लासरूम में मौजूद छात्राएं कैमरे पर टीचर व मैडम की लव स्टोरी की पोल खोल रहे हैं। छात्राएं कह रही हैं कि सर और मैडम प्यार, मोहब्बत करते हैं और पढ़ाई नहीं करवाते हैं। शाम को 6:00 बजे तक भी रुके रहते हैं। इतना ही नहीं छात्राओं ने स्कूल के शिक्षक व शिक्षिका पर धमकाने के भी आरोप लगाए। स्कूल की छात्राओं और ग्रामीणों ने जनसुनवाई में पहुंचकर माध्यमिक शाला की शिक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए प्रभारी प्राचार्य एवं अतिथि शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद जनजातीय कार्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही होना पाया गया। जांच के आधार पर पदस्थ माध्यमिक शिक्षक लोकेन्द्र लोधी को प्रधानपाठक के पद से हटाकर विकासखंड जुन्नारदेव के हाईस्कूल कुकुरपानी में कार्य करने के लिए आदेशित कर दिया गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा इनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही हेतु प्रस्ताव संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास जबलपुर संभाग जबलपुर को प्रेषित किया जा रहा है। संस्था में पदस्थ समस्त अतिथि शिक्षकों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी जुन्नारदेव द्वारा माध्यमिक शाला बिचबेहरी से तत्काल हटा दिया गया है।