लंबे इंतजार के बाद दरवाजा नहीं खुला तो ड्राइवर ने दी सूचना, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, जांच जारी - khabarupdateindia

खबरे


Thursday, 20 August 2026

लंबे इंतजार के बाद दरवाजा नहीं खुला तो ड्राइवर ने दी सूचना, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, जांच जारी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कटनी में पदस्थ इनकम टैक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की रेस्ट हाउस में संदिग्ध मौत हो गई। इनकम टैक्स अधिकारी जब सुबह होने के बाद भी सो कर नहीं उठे तो बाहर खड़े उनके ड्राइवर का सब्र टूट गया और उसने इस बात की जानकारी विभागीय लोगों को दी। इस पर पहले दरवाजा खुलवाने के प्रयास किए गए और बाद में पुलिस को सूचना देकर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर सीनियर इनकम टैक्स अधिकारी की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। When the door did not open after a long wait, the driver raised the alarm; the police sent the body for a post-mortem, and the investigation is underway.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि वरिष्ठ आयकर अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला माधव नगर थाना अंतर्गत बरगवां स्थित आयकर विभाग के शासकीय रेस्ट हाउस का है।मृतक अधिकारी की पहचान 50 वर्षीय मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश लखनऊ के निवासी थे और कटनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह उनका सरकारी ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने उनके कमरे पर पहुंचा। ड्राइवर ने कई बार डोरबेल बजाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी के शरीर पर किसी भी तरह के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह 'साइलेंट अटैक' भी मानी जा रही है।