नर्मदा लिंक परियोजना के लिए को दी गई खंती को ऐसे ही छोड़ दिया गया, डूबते हुए को बचाने के चक्कर में घटना - khabarupdateindia

खबरे


Wednesday, 19 August 2026

नर्मदा लिंक परियोजना के लिए को दी गई खंती को ऐसे ही छोड़ दिया गया, डूबते हुए को बचाने के चक्कर में घटना


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा लिंक परियोजना के लिए खोदी गई एक खंती में भरे बारिश के पानी ने बुधवार को तीन बच्चों की जान ले ली। इस गड्ढे में भरे बारिश के पानी में तीन बच्चे डूब गए। एक बच्चे को बचाने के चक्कर में उसके साथी भी डूबते चले गए। मौके पर चार बच्चों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। सूचना के बाद पुलिस व अन्य स्थानीय अमले ने डूबे हुए बच्चों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिए हैं। सरकारी काम के लिए खोदे गए गड्ढे को ऐसे ही छोड़ देने की बात पर क्षेत्रीय लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। The trench dug for the Narmada Link project was left open; the incident occurred during an attempt to rescue someone who was drowning.

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि हादसा इछावर नगर के वार्ड नंबर 12 में मोगरा रोड स्थित नर्मदा लिंक परियोजना के लिए एलएनटी कंपनी द्वारा खोदी गई खंती में हुआ, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। वार्ड नंबर 12 निवासी सुबाल सिंह के दो बेटे पृथ्वीराज (10) और प्रशांत (14) अपने बुआ के बेटों दीक्षांत (8) और अखिलेश सिंह (12) के साथ दोपहर करीब 1 बजे मोगरा रोड की ओर गए थे। बताया गया कि चारों बच्चे खंती में भरे पानी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके साथ मौजूद अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए। लोगों का कहना है कि यदि खंती के आसपास सुरक्षा व्यवस्था या चेतावनी के इंतजाम होते तो इस तरह के हादसे को टाला जा सकता था। स्थानीय लोगों ने संबंधित कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों से ऐसी खंतियों को सुरक्षित कराने की मांग की है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।