इंस्टाग्राम की वीडियो देखकर बनाया प्लान, तीन प्रयासों में कामयाबी नहीं मिली तो फेंक दिया तालाब में - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 18 August 2026

इंस्टाग्राम की वीडियो देखकर बनाया प्लान, तीन प्रयासों में कामयाबी नहीं मिली तो फेंक दिया तालाब में


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सनसनीखेज प्राइवेट पार्ट बेचने संबंधी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इंटरनेट और इंस्टाग्राम सहित कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिले आइडिया के बाद एक युवक ने डॉक्टर का चोला धारण किया और अपना एक ग्रुप बना लिया। एक करोड़ 20 लाख रुपए से लेकर 2 करोड रुपए तक की कीमत में प्राइवेट पार्ट बेचने का सब्ज़बाग दिखाकर नाबालिक को भी फंसा लिया। एक 17 साल के किशोर को अपहरित् कर पहले मौत के घाट उतारा और फिर प्राइवेट पार्ट भी काट लिया। यह गिरोह प्राइवेट पार्ट अपने साथ लेकर बेचने के उद्देश्य से घूमता रहा लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। तब उन्होंने लाश के बाद प्राइवेट पार्ट को भी छोटे तालाब में ही फेंक दिया। पुलिस अब प्राइवेट पार्ट खरीदने वाले लोगों की तलाश में लग गई है। Made a plan after watching Instagram videos; when three attempts failed, threw it into the pond.

अपराध की दुनिया में अपनी तरह का बिल्कुल एक अलग मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया है। शरीर के अन्य अंगों की बजाय अब खरीद फरोख्त प्राइवेट पार्ट तक जा पहुंची है। मामले का खुलासा करते हुए भोपाल के डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस आयुष गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने तथाकथित तौर पर 1.20 करोड़ रुपए से लेकर 2 करोड रुपए तक कमाने के लालच में 17 वर्षीय रेहान उर्फ आयन की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी 18 वर्षीय आमिर कुरैशी और 20 वर्षीय जोहेब खान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी हिरासत में लिया है। आरोपी जोहेब खान ने खुद को मेडिकल की पढ़ाई करने वाला बताया था। वह डॉक्टर की तरह दिखने के लिए एप्रन और आला लगाकर लोगों से मिलता था। एक महीने पहले उसकी पहचान एक विधि-विरुद्ध बालक से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद जोहेब ने उसे और आमिर को मोबाइल पर एक वीडियो दिखाया था। वीडियो में किसी व्यक्ति को बेहोश कर उसके निजी अंग निकालने का तरीका बताया जा रहा था। इसके बाद जोहेब ने दावा किया कि इन अंगों को बेचकर करोड़ों रुपए कमाए जा सकते हैं।

15 से 17 साल के लड़के ढूंढे

पुलिस का कहना है कि इसके लिए 15 से 17 साल की उम्र के लड़के की जरूरत बताई गई। इसके बाद एक विधि-विरुद्ध बालक ने अपने साथी आमिर को योजना में शामिल किया। आमिर ने दो और विधि-विरुद्ध बालकों को साजिश में जोड़ लिया। आरोपियों ने ऐसे लड़के की तलाश शुरू कर दी, जिसे आसानी से अपने साथ ले जाया जा सके। मृतक रेहान राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान, रेतघाट, कमला पार्क, बस स्टैंड और रॉयल मार्केट इलाके में पेन और चाबी के छल्ले बेचता था। 6 अगस्त को दो विधि-विरुद्ध बालक इकबाल मैदान पहुंचे और रेहान को बहाने से अपने साथ चलने के लिए बोला था। उन्होंने बताया कि खटलापुरा के पास कुछ लड़कों से विवाद हुआ है और उनसे लड़ने जाना है। इसके बदले उसे 100 रुपए देने का लालच दिया था। फिर वह उनके साथ चल पड़ा। रास्ते में रेतघाट के पास आमिर और अन्य साथी भी मिल गए।

धोबी घाट लेकर पहुंचे

पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि इसके बाद सभी रेहान को गिन्नौरी और किलोल पार्क होते हुए छोटे तालाब के धोबीघाट की तरफ ले गए। इस दौरान आरोपी जोहेब के लगातार संपर्क में थे और फोन पर उसे बता रहे थे कि जिस लड़के की तलाश थी, वह मिल गया है। धोबीघाट के पास आरोपियों ने रेहान की पहले हत्या की थी। इसके बाद एक विधि-विरुद्ध बालक ने ब्लेड और मास्क निकाला था। आमिर ने फोन पर जोहेब को हत्या की जानकारी दी। जोहेब मौके पर नहीं आया और उसने पहले दिखाए गए वीडियो के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने शव से निजी अंग निकालकर प्लास्टिक की थैली में रख दिए। जोहेब इन्हें बेचने में सफल नहीं हुआ तो अगले दिन उसने सामान वापस आमिर और विधि-विरुद्ध बालकों को दे दिया और कुछ दिन अपने पास रखने को कहा। तीन दिन बाद दोबारा बेचने की कोशिश हुई, लेकिन सौदा नहीं हो सका। तीन बार कोशिश के बाद आरोपियों ने अंगों को वापस तालाब में फेंक दिया था। 10 अगस्त को छोटे तालाब के धोबीघाट के पास अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने गोताखोर शेख आसिफ और मेहज उल्ला की मदद से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में पेट और पैर में वार से हत्या की बात सामने आई। इसके बाद तलैया थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था।

एआई की ली मदद

डिप्टी पुलिस कमिश्नर आयुष गुप्ता के अनुसार सोशल मीडिया और AI की मदद ली और घर-घर जाकर फोटो दिखाए। 15 अगस्त को रानी शाह गुमशुदगी की रिपोर्ट कराने तलैया थाने पहुंचीं। शव के बाएं हाथ पर बने टैटू में एसके के नीचे शंकर लिखा था। इसे देखकर उन्होंने मृतक की पहचान अपने बेटे रेहान के रूप में की थी। मामले में आमिर कुरैशी और जोहेब खान को गिरफ्तार कर लिया है। तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल प्राइवेट पार्ट को खरीदने की लालच देने वाले किसी भी संदेही तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है लेकिन इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।