JPSC-JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन, बैरीकैट्स तोड़कर घुसे - khabarupdateindia

खबरे


Monday, 10 August 2026

JPSC-JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन, बैरीकैट्स तोड़कर घुसे


रफीक खान
झारखंड के रांची में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित तौर पर पेपर लीक और गड़बड़झाले के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। सोमवार को आंदोलनरत छात्रों का आक्रोश पुलिस का भारी बल भी नियंत्रित नहीं कर पाया। झारखंड विधानसभा का घेराव करते-करते छात्रों की भीड़ वहां जा घुसी। इस दौरान बेरीकैडस तोड़े गए, पथराव हुआ, लाठीजार्ड हुआ, अश्रु गैस के गोले छोड़े गए। घंटों चले हंगामे में कई छात्र और पुलिस वाले घायल हुए हैं।Massive protest against paper leaks and irregularities in JPSC-JSSC competitive exams; protesters broke through barricades and forced their way in.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है रांची में JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों ने झारखंड विधानसभा का घेराव किया। बैरिकेडिंग तोड़ने और विधानसभा गेट के पास पहुंचने पर पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, जिससे वहां भारी तनाव और हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारी छात्र योगदा कॉलेज और अन्य रास्तों से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए झारखंड विधानसभा के गेट और परिसर के करीब पहुंच गए थे। उग्र भीड़ और बैरिकेड तोड़ने की कोशिशों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन (पानी की बौछार) और फिर हल्का लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़े। दोनों ओर से हुई झड़प और पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना सामने आई।