रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एयरफोर्स स्टेशन पर पेट्रोल बम से धमाके किए गए। धमाके के साथ पेट्रोल से भरी बोतलें फूटने से गेट के पास आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए एयरफोर्स स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।हाई सिक्योरिटी में सेंध लगाने वाले युवक को दबोच लिया गया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया है। जिसे पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई की उपरांत मानसिक रोग अस्पताल भेजा गया है। Security breach in high-security zone: Youth managed to penetrate deep inside before being apprehended by the security squad.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर मानसिक आरोग्यशाला भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी धनापुर, वाराणसी का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह दो दिन पहले ट्रेन से ग्वालियर आया था। शहर में भटकने के बाद उसने स्टेशन के पास एक होटल में कमरा लिया। अगले दिन पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर दो बीयर की बोतलों में भरा और एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार के पास पहुंचकर उन्हें फेंक दिया।पूछताछ के दौरान आरोपी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए खुद को आंध्रप्रदेश के एक निजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर बताता रहा। उसने दावा किया कि वह छुट्टी पर ग्वालियर आया है और यहां रहने वाले एक परिचित की वजह से मानसिक तनाव में था। उसने अपनी परेशानी को एयरफोर्स स्टेशन से जोड़ते हुए घटना करने की बात कही। हालांकि पुलिस ने जब उसकी जानकारी का सत्यापन किया तो पता चला कि वह मानसिक रोगी है और परिवार भी उसे छोड़ चुका है। कल की गुप्तचर एजेंसी अभी पूरे मामले की और पकड़े गए युवक की निगरानी करते हुए इनपुट जुटा रही हैं।
