रफीक खान
मध्य प्रदेश के बाद अब देहरादून के सेलाकुई इलाके में एक दो साल का बकरा दूध दे रहा है। यह घटना कौतूहल का विषय बन गई है। इस खबर के बाद उसको देखने वालों की भीड़ लगी हुई है। ज्यादातर देखने वाले इस घटना को दैवीय चमत्कार से जोड़ रहे हैं, जबकि पशु चिकित्सक इसे हार्मोनल डिस्टरबेंस का मामला बता रहे हैं। उन्होंने मौके पर पहुंच कर जायजा भी लिया है। Most people are attributing the hormonal changes to a divine miracle; veterinarians have also assessed the situation.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में दो साल का 'बोरा' नाम का बकरा दूध देने के कारण चर्चा में है। पशु चिकित्सकों के अनुसार, यह कोई दैवीय चमत्कार नहीं बल्कि एक दुर्लभ जैविक स्थिति है। गाइनेकोमास्टिया (Gynecomastia) लाखों में किसी एक नर पशु के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोलैक्टिन जैसे हार्मोन्स का स्तर अचानक बहुत बढ़ जाता है। इस हार्मोन असंतुलन के कारण नर पशु के शरीर में थन विकसित हो जाते हैं और दूध का रिसाव होने लगता है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भी ऐसे अनोखे मामले पहले सामने आ चुके हैं, जहां बकरों ने दूध दिया और वे आकर्षण का केंद्र बने।
.jpg)