रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाईओवर पर दिनदहाड़े बम से हमला कर दिया गया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वकील अमित सिंह की कार पर हमला करने के बाद नकाबपोश बदमाश भागने में कामयाब रहा। कार सवार वकील ने बदमाश का पीछा किया और उसका वीडियो भी बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Masked attacker strikes inside a moving car on a flyover in broad daylight; lawyer gives chase; FIR registered.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि गुरुवार को यह घटना दोपहर करीब 3 बजे दमोह नाका फ्लाईओवर पर हुई, जब अधिवक्ता अमित सिंह अपनी टाटा टिआगो ईव्ही (MP 20 XE 8898) से रानीताल की ओर मुड़ रहे थे। बम चालक की तरफ वाली खिड़की पर फेंका गया, जिससे कार पर निशान बन गए, हालांकि अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। अधिवक्ता ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर का पीछा किया और अपने मोबाइल से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया। सफेद कपड़े से मुंह ढके, काली शर्ट और नीली जींस पहने आरोपी फ्लाईओवर से उतरकर मेट्रो अस्पताल की दिशा में भाग निकला। अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी ने रास्ते में नीचे गिरा कोई सामान भी उठाया और फिर ओझल हो गया। अधिवक्ता ने इस हमले का सीधा आरोप अपने घर के पास स्थित निजी अस्पताल संचालकों पर लगाया है। उनके मुताबिक, आरोपियों से उनका पिछले डेढ़ साल से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में आरोपियों के खिलाफ विजय नगर थाने में 2025 में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।
