मृतक के खिलाफ 6 महीने पहले दर्ज हो चुकी थी FIR, फिर भी नहीं आया बाज, लगातार कर रहा था बदनाम - khabarupdateindia

खबरे


Friday, 7 August 2026

मृतक के खिलाफ 6 महीने पहले दर्ज हो चुकी थी FIR, फिर भी नहीं आया बाज, लगातार कर रहा था बदनाम


रफीक खान
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक नौजवान ने उसकी मुंँहबोली भाभी को छेड़ने वाले को चाकू से काट डाला। दौड़ा-दौड़ा कर चाकू के 15 वार किए। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को दबोचा, तब घटना का कारण सामने आया। An FIR had already been registered against the deceased six months ago, yet he did not desist and continued to defame others.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रतलाम जिले के बड़ावदा में ईश्वर उर्फ छोटू (19) ने अपनी भाभी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए 6 महीने पुरानी रंजिश में शहनवाज उर्फ साहिल (20) की चाकू से 15 बार वार कर हत्या कर दी। 3 अगस्त की रात को आरोपी ने मृतक को बहाने से बुलाकर पंचायत भवन के पास दौड़ाकर चाकू से हमला किया। 3 अगस्त की रात को बड़ावदा के शासकीय स्कूल परिसर (पंचायत भवन के पास) में पुलिस को एक युवक का लथपथ शव मिला।पुलिस ने शव की पहचान शहनवाज उर्फ साहिल के रूप में की, जो पेशे से एक ट्रक ड्राइवर था। फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट: डॉक्टरों और एफएसएल (FSL) टीम की जांच में सामने आया कि शहनवाज पर किसी धारदार हथियार (चाकू) से 15 बार ताबड़तोड़ प्रहार किए गए थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर शहनवाज के दोस्त ईश्वर उर्फ छोटू (19 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में ईश्वर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या के पीछे की पूरी कहानी बताई। उसने बयान में बताया कि मृतक शहनवाज ने करीब 6 महीने पहले ईश्वर की मुंहबोली भाभी के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले का एक केस कोर्ट में भी चल रहा था। इसके बाद भी मृतक बदनामी कर रहा था।